फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमात्र पोस्टमास्टर के सहारे सोमश्वर डाकघर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। डाकघर सोमेश्वर एकमात्र पोस्टमास्टर के भरोसे चल रहा है। डाकघर में दो लिपिकों के पद तीन माह से खाली हैं। वहीं डाकघर का सर्वर अक्सर खराब रहता है। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डाकघर में एकमात्र पोस्टमास्टर कार्यरत हैं। डाकघर मे करीब 30 हजार खाते हैं। दो लिपिकों के पद नवंबर से रिक्त हैं। सभी कार्यों का जिम्मा पोस्टमास्टर के पर है। डाकघर की इंटरनेट सेवा भी अक्सर खराब रहती है। सर्वर डाउन रहने से उपभोक्ताओं की धनराशि खातों में समय से जमा नहीं हो पाती है वहीं कार्मिकों के अभाव में समय पर काम नहीं हो पाते हैं। उपभोक्ताओं को रजिस्ट्री कराने चनौदा अथवा कौसानी डाकघर जाना पड़ता है। पोस्टमास्टर चंदन गिरि का कहना है कि रिक्त पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों से मांग की गई है।

इधर क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि सोमेश्वर डाकघर में आसपास के क्षेत्रों के काफी संख्या में उपभोक्ता हैं। स्थानीय बैंकों से अधिक योजनाएं डाकघर में संचालित होती हैं, लेकिन डाक विभाग के उच्चाधिकारी सोमेश्वर डाकघर की व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने डाकघर में रिक्त पदों को भरने और इंटरनेट सेवा दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें