फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में एसएसपी ने महिला कर्मियों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के सभी थानों और कार्यालय से पहुंचे महिला पुलिस कर्मियों के साथ आयोजित एक सम्मेलन में एसएसपी पी रेणुका देवी ने महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और शिकायतों को सुनने और उनके निराकरण के लिए महिला पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। इस मौके पर उन्होंने महिला कर्मियों से उनकी समस्याएं भी पूछी।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाने में एक महिला उपनिरीक्षक और चार पांच महिला पुलिस कर्मचारी महिलाओं और बच्चों की समस्याओं के निराकरण के लिए नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा जिले में महिला पुलिस कर्मियों की हिल पेट्रोलिंग यूनिट का भी गठन किया गया है। जो महिला संबंधी अपराध, शिकायतों की मौके पर जांच करने के अलावा कार्रवाई भी कर रही है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों से महिलाओं, बच्चों की शिकायतों को ध्यान से सुनने और तत्काल निराकरण करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने हेल्प लाइन नंबर 1090 पर प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने और क्षेत्र की स्थानीय जनता को महिला, बाल संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें