अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल में सबसे पहले अल्मोड़ा में नगर पालिका परिषद गठित हुई। अंग्रेजों ने 1864 में शहर के विकास के लिए इस संवैधानिक संस्था का गठन किया।
स्थापना से अब तक 154 साल के इतिहास में अल्मोड़ा पालिका में 23 प्रतिनिधि अध्यक्ष पद पर आसीन रहे। 16 वर्ष का समय ऐसा था जब पालिका बोर्ड स्थगित रहा। इस दौरान सरकार द्वारा नामित व्यक्ति अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी प्रशासक पदों पर रहे।
154 सालों के सफर में पालिका में 22 प्रतिनिधि अध्यक्ष पद पर रहे। पालिका अभिलेखों के मुताबिक चुनाव नहीं होने पर 1973 से 1989 तक का समय ऐसा रहा जब बोर्ड गठन स्थगित रहा।