अल्मोड़ा। हिंदू सेवा समिति की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने युवा वर्ग में बढ़ रही नशाखोरी को रोकने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर में बाहरी स्थानों से आने वाले लोगों का सत्यापन किया जाए।
बैठक में कहा गया कि युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति काफी खतरनाक है। इसे रोकने के लिए कारगर उपाय करने होंगे। उन्होंने शहर में बाहरी स्थानों से आने वाले लोगों का सत्यापन करने की मांग की ताकि अराजक तत्वों की पहचान हो सके। समिति द्वारा आगामी क्रियाकलापों के संचालन के लिए 20 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
बैठक में संरक्षक रामअवतार, दीपक वर्मा, यशवंत पवार, अमर सिंह रावत, संगम पांडे, कुंदन अधिकारी, देवाशीष नेगी, हेम तिवारी, दीप जोशी, सुशील साह, किशन लाल साह, दर्शन रावत, देवेंद्र कनवाल, मुन्ना रावत, हेमंत रावत, राजेंद्र तिवारी, वैभव पांडे, वकुल साह, कमल कोरंगा, आशीष पंत, दिवाकर बिष्ट, नरेंद्र कनवाल, अक्षित पांडे, प्रकाश जोशी, गोविंद मटेला, पीयूष तिवारी, गिरीश उप्रेती आदि मौजूद थे।