अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का अल्मोड़ा कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री 15 जुलाई की शाम चार बजे देहरादून से प्रस्थान कर पांच बजे आर्मी हेलीपैड अल्मोड़ा पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। जहां शाम छह बजे तक का समय आरक्षित होगा। इसके बाद छह बजे वह भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और रात्रि विश्राम भी सर्किट हाउस में करेंगे।
16 जुलाई की सुबह सर्किट हाउस से प्रस्थान कर वह आठ बजे धार की तूनी जाएंगे और यहां भाजपा कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। साढ़े आठ बजे यहां से प्रस्थान कर 8:55 में एसएसजे परिसर के हेलीपैड पहुंचेंगे और यहां से प्रस्थान कर 9.25 में कौसानी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह प्रस्थान कर 10.20 बजे कार्यक्रम स्थल कांटली पहुंचेंगे। जहां 11.20 बजे तक वह रूद्रधारी और कोसी नदी के संगम स्थल पर हरेला पूजन और पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
11.20 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 11.40 बजे बाल विद्या मंदिर कांटली सोमेश्वर में कोसी नदी के निकटवर्ती क्षेत्रों में किए जा रहे पौधरोपण के चित्रों का अवलोकन करेेंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री यहां से कौसानी हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। एक बजे कौसानी से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे गुरुड़ाबांज हेलीपैड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1.35 बजे गुरुड़ाबांज से प्रस्थान कर 1.50 बजे जागेश्वर पहुंचेंगे। इस दौरान वह तीन बजे तक जागेश्वर धाम में रुद्राभिषेक एवं श्रावणी मेले का उद्घाटन करेंगे। तीन बजे जागेश्वर से प्रस्थान कर गुरुड़ाबांज पहुंचेंगे और 3.20 बजे गुरुड़ाबांज हेलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी रहेंगे। मौसम खराब होने की स्थिति में वह पंतनगर से मोटर मार्ग द्वारा भ्रमण करेंगे।