फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर मंदिर से आरतोला तथा नैनी की तरफ नो हॉर्न जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा। प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह से 500 मीटर आरतोला की ओर तथा 500 मीटर नैनी की तरफ नो हॉर्न जोन घोषित कर दिया गया है। इस इलाके में वाहनों में हॉर्न, हूटर, स्पीकर आदि का उपयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा।

जागेश्वर धाम में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु तथा पर्यटक दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालु यहां धार्मिक अनुष्ठान, कर्मकांड आदि कराते हैं। जागेश्वर धाम के सूचीबद्ध पुजारियों तथा मंदिर प्रबंधन समिति ने जिलाधिकारी से जागेश्वर धाम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समूह से 500 मीटर आरतोला की ओर तथा 500 मीटर नैनी की तरफ नो हार्न जोन घोषित करने का अनुरोध पूर्व में किया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि जागेश्वर मंदिर समूह से 500 मीटर आरतोला तथा 500 मीटर नैनी की तरफ नो हॉर्न जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने जैंती, भनोली के एसडीएम, लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मेले के दौरान शांति तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने, मेला क्षेत्र व्यवस्थित बनाए रखने को कहा है। उन्होंने मेले के दौरान वाहनों को पार्किंग क्षेत्र में सड़क के एक ओर व्यवस्थित रूप से खड़े करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान फड़, दुकान व्यवसायी तथा स्थानीय लोगों द्वारा खुले में शौच करने तथा अन्य प्रकार की गंदगी फैलाने से दुकान का आवंटन निरस्त करते हुए पांच हजार का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें