फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस पर निकली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस पर नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। चौघानपाटा से शुरू हुई रैली नंदादेवी मंदिर प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में छात्र-छात्राएं और प्रशिक्षु एएनएम शमिल हुईं।
विज्ञापन

चौघानपाटा से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता ह्यांकी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं और प्रशिक्षु एएनएम छोटा परिवार-सुखी परिवार, खुशी का मंतर रखना याद दूसरा बच्चा तीन साल बाद आदि नारे लगा रहे थे। रैली पटाल बाजार होते हुए नंदादेवी प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई।

नंदादेवी प्रांगण में हुए कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित ने जनसंख्या स्थिरीकरण से होने वाले लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश पर बुधवार से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा शुरू हो गया है, जो कि 24 जुलाई तक चलेगा। पखवाड़े के अंतर्गत सभी अस्पतालों में शिविर लगाकर परिवार कल्याण की अस्थायी और स्थायी जानकारी दी जाएगी। साथ ही महिला और पुरुष नसबंदी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर डा. ललित पांडे, दीपक भट्ट, संजय जोशी, हिमांगी, गोकुलानंद, हिमांशु सती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें