फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई समस्या को लेकर खनूली के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामगंगा बाईं नहर से सिंचाई के लिए पानी न मिलने से तल्ला गेवाड़ के आधा दर्जन गांवों में धान की पौध सूखने लगी है। इससे गुस्साए ग्राम पंचायत खनूली के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों से लगातार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि चमसील स्थित सिंचाई पंप भी लंबे समय से खराब है जिससे सिंचाई की समस्या और ज्यादा लड़खड़ा गई है। सिंचाई के लिए पानी न मिलने से प्रभावित होने वाले ग्राम पंचायतों में जेठुवा, झुड़ंगा, खनूली और मासी आदि ग्राम पंचायतें शामिल हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान हेम उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, दयाल सिंह, केशव दत्त, संजय, माया, जानकी, उर्मिला, मुन्नी मासीवाल, बसंती, दीपा, संतोषी, हेमा, भगवती, पार्वती, जशोदा, नीमा, मंजू आदि शामिल थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का चढ़ा पारा, सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
चमसील सिंचाई पंप भी है खराब

सामूहिक जलाभिषेक कर की बारिश की कामना
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत खनूली के ग्रामीणों ने सिंचाई को लेकर एक तरफ सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर गांव के इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के शिवालय में सामूहिक जालाभिषेक कर शिवशंकर से वर्षा की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर कक्ष को बंद कर शिवलिंग को चारों ओर से ऊपर तक पानी से भर दिया। बाद में पानी की पूरी धारा को रामगंगा में प्रवाहित किया गया। इससे पहले पूजा अर्चना और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें