फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा उदय शंकर नाट्य अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर और जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए उदय शंकर नाट्य अकादमी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाएगा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने एक बैठक में बताया कि शासन के निर्देश पर उदय शंकर नाट्य अकादमी समिति का गठन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने भातखंडे महाविद्यालय के प्रचार्य को मुख्य कोषाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करके सोसाइटी एक्ट 1860 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने उदय शंकर नाट्य अकादमी में गतिविधियां बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पेंटिंग, पुराने चित्र, ऐपण, शिल्प आदि से जुड़ी प्रदर्शनी आदि आयोजित करने को कहा।

डीएम ने नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि नगर के बीच में एक स्थायी होर्डिंग तैयार किया जाए जिसमें नाट्य अकादमी से संबंधित कार्यक्रमों की सूचना दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता यूसुफ तिवारी ने भी कई सुझाव दिए। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद, भातखंडे संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य योगेश पंत, शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा.सीएस चौहान, ज्ञान तिवारी, ईओ श्याम सुंदर, बसंत पांडे, दीपा पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें