फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने परिसीमन के आधार पर 11 वार्डों में ही होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अगर नगर निकाय चुनाव पुराने परिसीमन के आधार पर हुए तो अल्मोड़ा में फिर से 13 की जगह 11 वार्डों में ही चुनाव होंगे। हाल में हुए परिसीमन के बाद नगर क्षेत्र में शामिल किए गए दुगालखोला और रैलापाली वार्ड पहले की तरह संबंधित ग्राम सभाओं में ही स्थित माने जाएंगे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह माना जा रहा है कि सरकार अब नोटिफिकेशन से पूर्व के परिसीमन के आधार पर चुनाव करा सकती है। इस स्थिति के मुताबिक अल्मोड़ा में 13 के स्थान पर 11 वार्डों में ही चुनाव होंगे।

यदि ऐसा हुआ तो वार्डों में आरक्षण का निर्धारण भी दोबारा किया जाएगा। जिससे चुनाव की तैयारी में जुटे सभासदों के प्रत्याशियों के लिए भी प्रचार अभियान शुरु करना संभव नहीं हो पाएगा। यह भी माना जा रहा है कि नई परिस्थितियों में नगर निकायों के अध्यक्षों की सीटों के आरक्षण का निर्धारण भी नए सिरे से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें