फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्याल्दे क्षेत्र के ग्राम पंचायत चम्याड़ी और ओखल्यों से पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उक्त दोनों गांवों में 2008 से 2014 तक हुए विकास कार्यों में घोटाले की शिकायत करते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि इन गांवों में हुई कथित अनियमितताओं के बारे में पूर्व में जांच भी हो चुकी है। जांच में अनियमितताएं भी साबित हुई हैं।

क्षेत्र के परमानंद तिवारी आदि ने आरोप लगाया है कि इस मामले में पूर्व में खुद विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद जांच आगे नहीं बढ़ सकी और दोषियों के खिलाफ आज तक कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोग उल्टा उन्हें धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


इधर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भी भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें