फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर चौहान ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार यात्रियों को अच्छी यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि डिपो को नई दो एसी बसें मिली हैं। ये दोनों बसें अल्मोड़ा-दिल्ली रूट पर संचालित की जा रही हैं। अल्मोड़ा से एसी बस सेवा प्रतिदिन सायं साढ़े सात बजे, जबकि दिल्ली से रात्रि साढ़े नौ बजे संचालित होगी। इस अवसर पर रोडवेज के स्टेशन प्रभारी केडी सनवाल, मदन सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, देवेंद्र सत्यपाल, ललित मेहता, नवीन पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें