फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों की रैली और मेडिकल कैंप की सभी तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बुधवार छह दिसंबर को अल्मोड़ा में होने वाली भूतपूर्व सैनिकों की रैली और मेडिकल कैंप की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाहर से डाक्टरों की टीम भी पहुंच चुकी है। जबकि रैली में मेजर जनरल सेना मेडल कविंद्र सिंह पधार रहे हैं। सिख रेजीमेंट द्वारा इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

33 सिख रेजीमेंट के कमांडिंग आफिसर हर्ष मिश्रा ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों की रैली की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। रैली के लिए डाक्टरों की टीम भी पहुंच चुकी है। इसके अलावा इलाहाबाद, बरेली, दिल्ली से भी मेडिकल कैंप का सामान पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि इस रैली में सेना के दिव्यांग भूतपूर्व सैनिकों को दिए जाने वाले स्कूटर भी आ गए हैं। कार्यक्रम में आर्मी हेडक्वार्टर एवं रिकार्ड आफिस की वेलफेयर एवं शिकायत निस्तारण संबंधी दल, सेना के विशेषज्ञ डाक्टरों की सलाह, बैंकिंग एवं वित्तीय परामर्श के साथ-साथ आधार एवं पेन कार्ड रजिस्ट्रेशन एवं सुधार जैसी सुविधाओं को दिया जाना है। रैली में सेना के आपरेशन के दौरान जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तरी राज्यों और अन्य सेवाओं के दौरान चलने में असमर्थ घायल सैनिकों को मोडिफाइट होंडा एक्टिवा भी दी जाएगी। इस दौरान अल्मोड़ा के हवालदार मेहरबान सिंह जो जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान आतंकवादी विरोधी अभियान में माइन ब्लास्ट होने से अपना पैर गंवा चुके हैं, उन्हें भी सेना द्वारा स्कूटर दिया जाएगा।
मालूम हो कि पिछले दिनों जिलाधिकारी ईवा आशीष ने भी रैली के लिए एसएसपी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और तहसीलदार को अपने अपने स्तर से रैली का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए थे। रैली में गौरव सेनानियों, वीर नारी और उनके परिवार से संपर्क कर उनकी पेंशन और निवृत्त लाभ के विषय से संबंधित अनियमितताओं को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें