अल्मोड़ा। अल्मोड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का 59वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन 29 नवंबर को सुबह 11 बजे से पातालादेवी स्थित दुग्ध संघ में होगा। प्रधान प्रबंधक डा. एलएम जोशी और अध्यक्ष कुंवर सिंह गोसाई ने बताया कि मुख्य अतिथि दुग्ध सहकारिता, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, अति विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या होंगी। विशिष्ट अतिथि यूसीडीएफ के अध्यक्ष राजवीर सिंह, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत होंगे।