अल्मोड़ा। युवक मंगल दल की ओर से लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौकुना के ग्वल देवता मंदिर प्रांगण स्थित पंचायत घर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंगल दल की ओर से गांव के 80 परिवारों को दो-दो एलईडी बल्ब मुफ्त में वितरित किए गए। इससे पूर्व मंगल दल के सदस्यों ने गांव में अभियान चलाकर ग्रामीणों को विद्युत बचत के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर विद्युत बचत विषय पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि दीपावली पर्व और अन्य समारोहों में विद्युत खपत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बिजली खर्च नहीं करनी चाहिए। तय हुआ कि एक नवंबर को विद्युत बचत विषय पर पंचायत घर सभागार में सुबह 11 बजे से स्कूली बच्चों की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मगंल दल अध्यक्ष कृष्णा सिंह धानक और सरपंच तेज सिंह ने 80 परिवारों के मुखियाओं को दो-दो एलईडी बल्ब निशुल्क प्रदान किए। संचालन उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह धानक ने किया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव देवेंद्र सिंह, रमेश नाथ गोस्वामी, गोपाल सिंह मेहरा, लछम नाथ गोस्वामी, जीत सिंह, राजेंद्र गोस्वामी, शिव सिंह मेहरा, जीत सिंह, किशन सिंह, प्रताप सिंह, नारायण सिंह, जमन सिंह, हर सिंह, गोपाल सिंह, सावित्री देवी, सरस्वती देवी, राधिका देवी, भागुली देवी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व प्रधान जानकी देवी, देवकी देवी, धनुली देवी, केदार सिंह, गोविंद सिंह, हर सिंह, हरुली देवी, राम सिंह, गोधन सिंह, माला देवी आदि मौजूद थे।