फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर में भी एनएसयूआई प्रत्याशियों की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में हुए छात्रसंघ चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने भारी जीत हासिल कर एबीवीपी की पिछले सात साल की जीत का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पदों पर एनएसयूआई के प्रत्याशी जीते हैं। एबीवीपी ने सिर्फ सचिव पद पर ही जीत हासिल की। चुनाव में दीपा जोशी अध्यक्ष, विजय सहजारी उपाध्यक्ष, चंपा आर्या छात्रा उपाध्यक्ष, बबीता नेगी सचिव, गोदावरी संयुक्त सचिव, चंद्रा आर्या कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की प्रत्याशी दीपा जोशी ने एबीवीपी प्रत्याशी दलीप सिंह नेगी को 13 मतों से पराजित किया। दीपा जोशी को 183, जबकि दलीप सिंह नेगी को 170 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की प्रत्याशी चंपा आर्या ने एबीवीपी की प्रत्याशी कविता भाकुनी को 33 मत से पराजित किया। चंपा आर्या को 194 तथा कविता भाकुनी को 171 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की प्रत्याशी चंद्रा आर्या ने एबीवीपी के प्रत्याशी हिमांशु कुमार को सात मतों से हराया। चंद्रा आर्या को 178 तथा हिमांशु कुमार को 171 वोट मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई के कैलाश ने एबीवीपी की गरिमा पांडे को 100 मतों से पराजित किया। कैलाश को 226 तथा गरिमा पांडे को 126 मत मिले। प्रकाश राम निर्विरोध कला संकाय प्रतिनिधि चुने गए। सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कला संकाय प्रतिनिधि पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना साह ने छात्रसंघ के विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। चुनाव संपन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलदेव राम, डॉ. ज्योति टम्टा, डॉ. सोनी टम्टा, डॉ. सीपी वर्मा, डॉ. जगदीश प्रसाद ने सहयोग दिया। विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ सोमेश्वर बाजार में ढोल-नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकाला। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें