अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा इकाई की जिला कार्य समिति की बैठक में परिषद के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि छात्रों की सहायता के लिए सभी महाविद्यालयों तथा परिसर में छात्र सहायता शिविर लगाए जाएंगे। इस मौके पर 31 जुलाई तक सभी स्कूलों में संगठन का सदस्यता अभियान पूरा करने का निर्णय लिया गया।
जिला संयोजक विनोद लटवाल ने कहा कि सभी स्कूलों में 31 जुलाई तक परिषद की सदस्यता अभियान पूरा कर लिया जाए। कहा कि गत वर्षों की तरह परिषद परिसर तथा महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज करेगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन भाकुनी, प्रदेश सह प्रमुख संजय शर्मा, शैलेश कोरंगा, दीपक उप्रेती, प्रशांत बोरा, दीपक सिजवाली, भुवन जोशी, बालम मेहरा, विनय तिवारी, शैलेंद्र पवार, नितिन बिष्ट, निमिशा कनवाल, शालिनी परगाई, निशा बिष्ट, देवाशीष धानिक, गौरव तिवारी, ज्योति, दीपक बोरा, राजन जोशी, दिवाकर बिष्ट, दीपक पंत, संजय बिष्ट, रिंकी पांडे, प्रदीप राणा, सुषमा डसीला, नवीन नैनवाल आदि मौजूद थे।