अल्मोड़ा। भतरौंजखान के दन्पों में मुस्लिम बस्ती के पास खुली शराब की दुकान का विरोध जारी है। सद्दीक अहमद की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में उपपा के केंद्रीय सचिव अमीनुर्रहमान ने प्रशासन पर लापरवाही करने और महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों की समस्या पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने मुस्लिम बस्ती से शराब की दुकान हटाने की मांग की। तय हुआ कि 16 जुलाई को भतरौंजखान में जनसभा कर आम लोगों के सामने यह समस्या रखी जाएगी और उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में जमील अहमद, मो. सलीम, फिरोज हुसैन, शराफत अहमद, मो. नवी, मो. रोबिन, महबूब अली, सरमीन, परवीन, हिना, गुलशन, आदि मौजूद थे।