फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद जयंती पर पत्रकारिता की दिशा और दशा पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थानीय शाखा ने नारद जयंती के अवसर पर नगर के पत्रकारों को सम्मानित किया। इस दौरान कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी वहां मौजूद थीं। वक्ताओं ने नारद के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया गया कि नारद ही पहले पत्रकार थे, तीनों लोकों की खबरों का वह आदान-प्रदान करते थे। पत्रकारों की भूमिका के साथ ही पत्रकारिता की दिशा और दशा पर भी चर्चा की गई। कहा कि अफवाहों को सोशल मीडिया पर प्रचारित नहीं करना चाहिए।

खड़ी बाजार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन संघ जिला प्रचार राकेश कुमार और पत्रकारों ने किया। छात्र-छात्राओं को भी वहां आमंत्रित किया गया था। कहा कि समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है।
विज्ञापन


महाविद्यालय छात्र संघ सचिव ललित ने भी मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विमल सती ने की। संचालन जिला प्रचार प्रमुख निकेत जोशी ने किया। पत्रकार नंद किशोर गर्ग, संजय जोशी, गिरीश पांडे, यासिर खान, गोपाल नाथ गोस्वामी सहित तमाम पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें