फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेकवैल की गुणवता की एसआईटी से जांच कराएं: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोसी नदी में बैराज के समीप निर्माणाधीन इंटेकवैल की गुणवत्ता की एसआईटी से जांच कराने के आदेश दिए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने गत दिवस मुख्यमंत्री को देहरादून में ज्ञापन सौंपकर इंटेकवैल के कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एसआईटी से जांच की मांग उठाई थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर है।
विज्ञापन


मालूम हो कि कोसी नदी में नगर को पेयजल आपूर्ति करने के लिए करीब 11 करोड़ लागत से इंटेकवैल और कोसी से मटेला तक पेयजल लाइन का निर्माण चल रहा है। पेयजल निगम निर्माण शाखा ने कोसी से मटेला तक डबल पाइप लाइन बिछा दी है। वर्तमान में कोसी नदी में इंटेकवैल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

गत वर्ष इंटेकवैल में लीकेज होने पर नवंबर में कोसी बैराज को खाली कर दिया गया था, इसके बाद रुड़की के विशेषज्ञों की राय से ट्रीटमेंट कार्य किया गया। तत्पश्चात 21 अप्रैल से बैराज में पानी भरा गया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर शिकायत की थी कि एक वर्ष बाद भी इंटेकवैल का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। खराब गुणवत्ता के चलते इंटेकवैल के भीतर पानी का रिसाव हो रहा है जो कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

कुछ माह पूर्व पेयजल मंत्री ने भी इंटेकवैल का निरीक्षण किया था और कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से इंटेकवैल की गुणवत्ता की जांच एसआईटी से कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने पेयजल सचिव को आदेश दिए हैं कि अविलंब एसआईटी से इसकी जांच कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें