फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल दत पांडे का शिव मंदिर समिति ने किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ रंगकर्मी और रानीखेत के मूल निवासी गोपाल दत्त पांडे का यहां शिव मंदिर एवं धर्मशाला कमेटी की तरफ से सम्मान किया गया। पांडे वर्तमान में जार्ज टाउन तीर्थराज (इलाहाबाद) में रहते हैं। सम्मान समारोह में रानीखेत के तमाम रंगकर्मी जुटे। बता दें कि गोपाल दत्त पांडे पूर्व में रानीखेत में होने वाली हर सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर भागीदारी करते थे। रामलीला में उनके द्वारा किए राम के अभिनय को आज भी लोग याद करते हैं।
विज्ञापन


जब रानीखेत में बिजली की व्यवस्था नहीं थी तो यहां लालटेन और पेट्रोमैक्स से उजाला कर रामलीला खेली जाती थी। उस दौर में गोपाल दत्त पांडे राम का अभिनय करते थे। उनके बड़े भाई कृष्ण पांडे, बाला दत्त पांडे और रमेश चंद्र पांडे भी रामलीला में अभनिय करते थे।

गोपाल दत्त पांडे रंगकर्मी के अलावा लेखक और गीतकार भी हैं। उनके द्वारा सौ से अधिक स्वरचित कुमाऊंनी गीत और कविताएं ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से प्रसारित हो चुकी हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष कैलाश पांडे ने उनकी उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन


सचिव अतुल कुमार ने भी उनके बारे में बताया। इस दौरान संगीत संध्या आयोजित हुई। जिसमें संदीप गोरखा, संजय जोशी, भावना जोशी, गौरीशंकर, आनंद अग्रवाल ने आवाज का जादू बिखेरा। गोपालदत्त पांडे ने भी विभिन्न राग आधारित भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सुंदर गोयल, अनिल वर्मा, मुकेश शाह, रंगकर्मी भुवन शाह, भुवन पपने, प्रमोद कांडपाल, अनूप अग्रवाल, ललित शाह, दिनेश अग्रवाल, खजान जोशी, राजेंद्र पंत, विमला पांडे, शशि कांडपाल, ललित शाह आदि ने पांडे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें