फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतकवीर पार्वती आमा ने भी डाला वोट, कुर्सी में बिठाकर लाया गया मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 17वीं लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। तहसील के दूरस्थ मजखाली स्थित मल्ली रियूनी गांव की शतकवीर महिला पार्वती आमा को भी ग्रामीण कुर्सी में बैठकर एक किमी दूर बूथ पर वोट देने पहुंचाया गया।
विज्ञापन


आमा को सिर्फ चलने में दिक्कत हैं, अलबत्ता वह पूरी तरह से ठीक हैं। शतायु होने के बावजूद वह सुन-बोल सकती हैं। आमा से जब मतदान को लेकर बात की गई तो उनका कहना था कि युवा पीढ़ी को अच्छा भविष्य मिले, सरकार से उनकी यही अपेक्षा है। मतदान केंद्र तक उन्हें मोहित अधिकारी, रिंकू बिष्ट, राजेंद्र अधिकारी, नवीन सिंह, कमल सिंह, कुंदन सिंह, अर्जुन सिंह आदि लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें