फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमा, बूबू धरिया ध्यान, सब है पैली करिया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट। आमा, बूबू धरिया ध्यान, सब है पैली करिया मतदान जैसे नारों से बुधवार को रानीखेत और द्वाराहाट का बाजार गुंजायमान रहा। दरअसल दोनों स्थानों पर ब्लॉक स्तर पर विद्यालयी बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


अपने-अपने विद्यालयों से होते हुए बच्चे आवश्यक मतदान की तख्तियां लेकर रानीखेत गांधी चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों ने मतदान करने और कराने की शपथ भी ली। रैली में मिशन इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, कैंट इंटर कॉलेज, माउंट सिनाय स्कूल सहित तमाम विद्यालयों के बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे।

रैली का नेतृत्व नोडल अधिकारी जीजीआईसी की प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने किया। स्याल्दे ब्लॉक में भी बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। हर लाल वर्मा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाकुड़ा, ग्वाली बाजार में मतदाताओं से मतदान की अपील की।
विज्ञापन


वन टू थ्री, वोट देना फ्री, आमा भी जाएगी, बूबू भी जाएंगे वोट देकर आएंगे जैसे नारे लगाए गए। द्वाराहाट में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने विशाल रैली निकाली। रैली में जीजीआईसी, डीआईसी, जीआईसी, विवेकानंद इंटर कॉलेज, एमडी तिवारी हाईस्कूल सहित कई विद्यालयों के 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संचालन सहायक नोडल अधिकारी जमुना प्रसाद तिवारी और अमिता प्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें