फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी अंडोली एलटी शिक्षकों के सहारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज अंडोली का उच्चीकरण हुए तीन साल बीत चुके हैं। लेकिन अब तक यहां प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके चलते यहां बारहवीं की कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। बच्चों को विद्यालय के उच्चीकरण का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

वर्ष 2016 में इस विद्यालय का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण हुआ। पर 2017 में प्रधानाचार्य और तीन एलटी शिक्षकों का बिना प्रतिस्थानी के तबादला कर दिया गया। वर्तमान में इस विद्यालय में एलटी संवर्ग में सात शिक्षक तैनात हैं। प्रवक्ताओं के सभी पद खाली हैं। शिक्षकों की कमी से पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों के बच्चों के शिक्षा ग्रहण करने के लिए यह एकमात्र इंटर कालेज है। विद्यालय में करीब 200 बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय में दस बच्चों ने ग्यारहवीं में प्रवेश ले रखा है, लेकिन उन्हें एलटी संवर्ग के शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं। अंडोली की प्रधान कांति देवी और सामाजिक कार्यकर्ता देवीदत्त पांडे का कहना है कि प्रवक्ताओं और प्रधानाचार्य की तैनाती की मांग को लेकर कई बार मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यदि जल्द प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हुई तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें