फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौना रामगढ़- दिल्ली को सीधी बस सेवा चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी, एसटी श्रमिक संघ ने अल्मोड़ा से मौना रामगढ़ होते हुए दिल्ली को सीधी बस सेवा चलाने की मांग की है। यहां हुई संगठन की बैठक में वक्ताओं ने दो माह से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए जल्द वेतन आहरित नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


चालक परिचालकों की कमी दूर करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का देय भुगतान करने और डिपो में बाबुओं की कमी दूर करने की भी मांग की है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्यशाला में कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाता है जिसे संगठन नहीं सहेगा। वक्ताओं डिपो में कलपुर्जे और बसों के टायरों की व्यवस्था ठीक ढंग से करने, संविदा चालक, परिचालक और बाहरी कर्मचारियों का वेतनमान 18 हजार रुपये करने, डिपो में फील्ड की सफाई नियमित करने आदि की मांग की है। इस दौरान प्रांतीय संरक्षक अंबीराम के अलावा नरीराम, माधवानंद, पदमराम, रमेश चंद्र, गोविंद राम, कैलाश चंद्र, कमला प्रसाद, सोन पाल सिंह, संजय, सुधीर, महेंद्र पाल, रोहित कुमार आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता माधवानंद और संचालन रमेश चंद्र आर्या ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें