गरुड़ (बागेश्वर)। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और जूनियर हाईस्कूल देवलखेत की ओर से आयोजित बाल शोध मेले में बच्चों ने वृक्ष पर शानदार नाटक का मंचन कर तालियां बटोरी।
जूनियर हाईस्कूल देवलखेत में एक दिवीय बाल शोध मेले के मुख्य अतिथि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कुमाऊं प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि बच्चों में सीखने, कुछ करके आगे बढ़ने की ललक है। बाल शोध मेेले के दौरान बच्चों ने प्राकृतिक जल स्रोत और वृक्ष पर शानदार नाटक का मंचन किया।
वहां स्कूल की हेड टीचर चंपा कोरंगा, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के आशीष त्रिपाठी, खष्टी मर्तोलिया, दीप चंद्र जोशी, रवींद्र गोस्वामी, प्रकाश चंद्र सुनील भट्ट, बीईओ उम्मेद रावत, एपीएफ विपिन जोशी, दीपिका, मुकेश राम विनय आदि मौजूद थे।