अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जन अधिकार मंच का गठन कर लिया गया है। मंच की बैठक में बताया गया कि मंच अल्मोड़ा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की वर्तमान समस्याओं जैसे पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा आदि सहित क्षेत्र में जनभावना अनुरूप विकास को धरातलीय स्वरूप दिलाने के लिए उचित पहल करेगा।
निर्दलीय नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके त्रिलोचन जोशी ने बताया कि समाज के हर वर्ग को मंच से जोड़ा जाएगा। मंच नगर के हर व्यक्ति की सशक्त आवाज बनेगा। तीन माह के भीतर मंच को मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। जनसमस्याओं को उठाने तथा समाधान के लिए मंच 24 दिसंबर से ही अभियान शुरू करेगा। मंच समाज के हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए नगर, जिला और प्रदेश शासन तक आवाज उठाएगा।
अध्यक्षता घनानंद जोशी और संचालन त्रिलोचन जोशी ने किया। बैठक में केवल सती, पान सिंह बिष्ट, मनोज सनवाल, कपिल मल्होत्रा, कमल कपूर, अनिल गुप्ता, हेम जोशी, सुनील कर्नाटक, दानिश खान, फईम खान, मो. नईम, पुष्कर राम ने विचार रखे। मंच के संरक्षक मंडल में घनानंद जोशटी, जीवन नाथ वर्मा, पान सिंह बिष्ट, डा. विनोद पांडे, त्रिभुवन पंत, दीप सनवाल को शामिल किया गया। मंच की कोर कमेटी बनायी जाएगी। बैठक में शैलेंद्र प्रकाश साह, नमित जोशी, आशा जोशी, अमित मल्होत्रा, मनोज कुमार, सुनील कर्नाटक, शेखर भट्ट, हरीश बिष्ट, स्मिता जोशी, दीपा जोशी, आनंद बिष्ट, लता पंत आदि मौजूद थे।