फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्यों को मुंबई में मिला अंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले 21 दिन से लापता दुगालखोला निवासी 16 वर्षीय छात्र अंकित सिंह बिष्ट का पता चल गया है। भटकते हुए मुंबई पहुंचे अंकित को स्थानीय चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्यों ने सकुशल बरामद कर लिया है। सूचना मिलने के बाद अब अल्मोड़ा पुलिस परिजनों के साथ अंकित को लाने मुंबई रवाना हो रही है।
विज्ञापन


स्प्रिंग डेल्स स्कूल का छात्र अंकित पिछले माह 23 नवंबर को ट्यूशन के बहाने अपने मामा के लड़के सात वर्षीय प्रियांशु के साथ घर से निकला था। शाम को प्रियांशु तो अपने घर पहुंच गया, लेकिन अंकित नहीं लौटा। इसके बाद परिजन और पुलिस लगातार अंकित की खोजबीन में जुटी रही।

इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीते दिन मुंबई स्थित चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्यों का अंकित के परिजनों को फोन आया। जिसमें उन्होंने अंकित के सकुशल होनेे की सूचना दी। इधर बेटे की कुशल पाकर परिजन खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें