फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. नेहरु की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने स्वतंत्रता के बाद देश के नवनिर्माण में पं. नेहरू के योगदान को सराहा और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालयों में प्रतियोगिताएं हुईं और बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पर आधारित कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


उदयशंकर नाट्य अकादमी में बच्चों की क्विज, निबंध, लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बच्चों से पं. नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।कैरियर काउंसलिंग में सीडीओ मयूर दीक्षित ने विद्यार्थियों से नियमित समाचार पत्रों का अध्ययन करने को कहा। एसडीएम विवेक राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, सीईओ जगमोहन सोनी, डीईओ एचबी चंद और राय साहब यादव, आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश जोशी आदि मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पं. नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, आनंद बगडवाल, प्रताप सत्याल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, तारा जोशी, लता तिवारी, वैभव पाडे, निर्मल रावत, रमेश नेगी, परितोष जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें