फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति गुदलेख बोर्ड की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सहकारी समिति गुदलेख बोर्ड की बैठक में सामूहिक कृषि उत्पादकों को 80 लाख तक का ऋण दो प्रतिशत ब्याज में दिए जाने पर सहमति बनी। इसके अलावा समिति के सदस्यों के हित में कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष गोबिंद सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने समिति की आय बढ़ाने सहित काश्तकारों को अधिक लाभ देने के लिए कई सुझाव रखे। बैठक में सामूहिक कृषि उत्पादन के लिए कृषकों को दो प्रतिशत ब्याज दर पर 80 लाख ऋण की सीमा तय की गई। समिति के नौ वार्डों को सामूहिक कृषि उत्पादन के लिए दिए जाने सहित गाजर वार्ड में सब्जी उत्पादन, मत्स्य पालन, सिमगांव मे सब्जी उत्पादन, चनोली में मत्स्य पालन, सराईखेत मे स्थानीय उत्पादों का कलेक्शन सेंटर खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि काश्तकारों को सहकारी समिति के माध्यम से कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे, जिससे पलायन भी रुकेगा। बैठक में अध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी, सुनील टम्टा, केशर सिंह, जगत सिंह, इंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें