फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल का नया सिम बिल्कुल मुफ्त

विज्ञापन
bsnl
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बीएसएनएल ने भी उपभोक्ताओं के लिए किफायती दरों पर नए प्लान वाउचर जारी कर दिए हैं। बीएसएनएल नए प्रीपेड उपभोक्ताओं को निशुल्क सिम उपलब्ध करा रहा है। लैंडलाइन के उपभोक्ताओं के लिए फ्री नाइट कालिंग की तिथि भी आगे बढ़ाने के साथ नए उपभोक्ताओं के लिए 49 रुपये का प्लान नियमित कर दिया गया है वहीं ब्रॉडबैंड के पुराने और नए उपभोक्ताओं के लिए अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान 249 को भी 30 जून तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि नए उपभोक्ताओं के लिए 36, 37 रुपये के नए प्लान वाउचर जारी किए गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को पहले दो महीनों में 36 रुपये में 1200 सेकेंड, 37 रुपये में 20 मिनट प्रति माह मुफ्त कॉल मिलेगी। पहले माह में 500 एमबी फ्री डाटा, 50 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। एक रुपये से नौ रुपये तक की चिल्लर रिचार्ज स्कीम भी शुरू की गई है, जिसमें उपभोक्ताओं को फुल टॉकटाइम वैल्यू मिलेगी लेकिन यह सुविधा उपभोक्ता को 30 रुपये से ऊपर के रिचार्ज के बाद दो मिनट के अंदर उसी नंबर से रिचार्ज करने पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि लैंडलाइन फ्री नाइट कालिंग की तिथि पहले 30 अप्रैल को खत्म हो गई थी लेकिन उसे आगे बढ़ा दिया गया है। लैंडलाइन के नए उपभोक्ताओं के लिए 49 रुपये का प्लान नियमित कर दिया गया है। नए उपभोक्ता को एक साल के लिए 49 रुपये का मासिक शुल्क देना होगा और एक साल बाद यह जनरल प्लान में बदल जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि प्रीपैड टैरिफ के सस्ते होने, टाइम पीरियड का समय बढ़ाने से पिछले सालों की अपेक्षा वर्तमान में बीएसएनएल की आय 35 प्रतिशत घटी है। इस मौके पर डीजीएम डीके लोहनी, एसडीई जीजीएस बिष्ट, एजीएम सीसी रजवार, पीडी त्यागी, एमसी पांडे, कौशल जोशी मौजूद रहे।

उपभोक्ताओं के लिए 49 रुपये में नया लैंडलाइन प्लान नियमित
लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए फ्री नाइट कॉलिंग की तिथि बढ़ी

उच्च तकनीक के 108 नए थ्रीजी बीटीएस लगे
अल्मोड़ा। बीएसएनएल के महाप्रबंधक ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क का विस्तार करते हुए 108 उच्च तकनीक के नए थ्रीजी बीटीएस लगाए जा चुके हैं। इनकी संख्या अब बढ़कर 152 हो गई है। अब भी 33 नए थ्रीजी बीटीएस, लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बीएसएनएल के 250 टूजी, 152 थ्रीजी टावर हैं। उन्होंने बताया कि सड़क सुधारीकरण, निर्माण के दौरान बीएसएनएल की ओएफसी केबल क्षतिग्रस्त होने से 25 बीटीएस की सेवा प्रभावित हुई है। इससे रानीखेत, गनाई, जौलजीबी, धारचूला, थल, बेड़ीनाग, मुनस्यारी में नेटवर्क प्रभावित हुआ है। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। बीटीएस लगाने के लिए कुछ नए रूट प्लान भी बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें