फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने के विरोध में जिला और नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौघानपाटा में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने मूल्य वृद्धि वापस नहीं लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से देश की जनता परेशान है। विगत तीन माह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नौ बार वृद्धि की गई है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि से यात्री किराया भी बढ़ जाएगा। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा।

राशन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी होने से आम जनता परेशान है। एक देश एक टैक्स को लेकर मोदी सरकार जनता के बीच आई थी। पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई वृद्धि वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, अमरनाथ रावत, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, दीपांशु पांडे, विनोद वैष्णव, निर्मल रावत, प्रमोद कुमार, राबिन भंडारी, पंकज कांडपाल, हर्ष कनवाल, विक्रम बिष्ट, हिमांशु कांडपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें