फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के 11 विजेताओं को मिली स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने नवंबर 2017 में खेल महाकुंभ में राज्य स्तर पर अंडर-19 बालक और बालिका की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को स्कूटी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और खेल के क्षेत्र में जिले के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम ऊंचा किया है। इस दौरान उन्होंने 11 विजेता प्रतिभागियों को स्कूटी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विकास भवन में हुए कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने हीरो मोटो कार्प के सहयोग से छह बालक और पांच बालिकाओं को स्कूटी प्रदान की। स्कूटी लेने वाले विजेता प्रतिभागियों में हवालबाग के प्रवीण कुमार टम्टा, धौलादेवी के गिरीश राम, ताकुला के शुभम राणा, भैंसियाछाना के करन तिवारी, चौखुटिया के भगवत साह, ताड़ीखेत के प्रदीप सिंह, हवालबाग की दीक्षा मेहरा, भिकियासैंण की हिमानी खुल्बे, धौलादेवी की पूजा, ताड़ीखेत की राधा अधिकारी और लमगड़ा की हिमानी बिष्ट शामिल हैं।

जिलाधिकारी ईवा आशीष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी को दूर किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित और भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने भी पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी वाईएस रावत, कैलाश गुरूरानी, रवि रौतेला, महेश नयाल, पुष्कर सिंह नेगी, चंदन लाल टम्टा, जीसी तिवारी, डीपीएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें