अल्मोड़ा। नगर में पेयजल की आपूर्ति तो शुरू कर दी गई है लेकिन अनियमित पेयजल आपूर्ति से लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान का पानी देने का कोई निश्चित समय नहीं है। कुछ जगहों पर देर तक पानी दिया जा रहा है जबकि कई मोहल्लों में घंटेभर भी पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी की गति इतनी कम है कि लोगों के पूरे बर्तन नहीं भर पा रहे हैं। लोगों ने जल संस्थान से एक घंटा नियमित पानी देने की मांग की है। इधर जल संस्थान के जेई विजय बलवंत मेहरा ने बताया कि फिलहाल पेयजल की कमी नहीं है लेकिन पेयजल वितरण में जहां भी कमी की सूचना मिलेगी, वहां जाकर व्यवस्था सुधारी जाएगी।