फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइ तेरी रूमाला गुलाबी मुखड़ि...

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रसिद्ध लोकगायक स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी की स्मृति में रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बहुरंगी रंग बिखेरे। नंदा देवी क्रिकेट एसोसिएशन के कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटक की प्रस्तुति देकर बेटियों को पढ़ाने तथा उन्हें बचाने का संदेश दिया। सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से गोपाल बाबू गोस्वामी सांस्कृतिक कला समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। स्व. गोस्वामी के कनिष्ठ पुत्र अमित गोस्वामी ने स्व. गोपाल बाबू के हाई तेरी रुमाला गुलाबी मुखड़ि, जै मैया दुर्गा भवानी, आमै की डाली मां घुघुती न बासा, तिलगा तेरी लंबी लटी.. गीतों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। संयोजक गोपाल बाबू के ज्येष्ठ पुत्र आशीर्वाद गोस्वामी ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर निवर्तमान सभासद राजेंद्र तिवारी, स्व. गोपाल बाबू की पत्नी चंद्रा गोस्वामी, चंद्रा गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें