फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बिछाने के लिए बनी नालियों को सही तरीके से ढकें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया ने मोबाइल कंपनियों को सड़कों के किनारे केबल बिछाने के बाद उसके लिए बनी नालियों को अच्छी तरह से ढ़कने के निर्देश दिए हैं, ताकि दुर्घटना की आशंका से बचा जा सके। एडीएम ने मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर यह निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे केबल बिछाने के बाद उसे अच्छी तरह से ढ़का जाए। इसकी फोटोग्राफी कर लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। दूरसंचार निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर भी लाइनें बिछाई जा रही हैं उसकी समीक्षा भी वह अपने स्तर से करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की कमी मरम्मत कार्य में नहीं रहे। निर्देशित किया कि लोनिवि के अधिकारी अपने स्तर से इसकी निरंतर समीक्षा करें। यह भी ध्यान रखा जाए कि कंपनियां अनुबंध के अनुसार कार्य कर रही हैं अथवा नहीं। इसका भी अनुश्रवण करें।

एडीएम ने कहा कि विशेषकर घनी बस्तियों मालरोड, धारानौला, लोअर मालरोड आदि स्थानों पर वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। इन स्थानों पर विशेष ध्यान रखा जाए। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि नियमानुसार कार्य किया जाएगा, ताकि कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे। इस अवसर पर लोनिवि, दूरसंचार निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें