फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय होली महोत्सव अगले माह 23 से शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की नंदादेवी में हुई बैठक में 23 से 25 फरवरी तक होली महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में होली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि 23 फरवरी को शास्त्रीय संगीत पर आधारित कार्यक्रम होगा। जिसमें महिला और पुरुष दोनों भाग लेंगे। 24 फरवरी को अल्मोड़ा नगर के मोहल्लों की विभिन्न टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमें 25 फरवरी को बाहर से आने वाली टीमों के साथ भाग लेंगी।

इसी दिन अल्मोड़ा और बाहर से आई टीमें नगर में एक साथ जुलूस निकालेंगी। जुलूस में प्रथम पुरस्कार पांच हजार, द्वितीय चार हजार, तृतीय तीन हजार, चतुर्थ दो हजार, सांत्वना पुरस्कार के तौर पर एक हजार रुपये दिए जाएंगे। बैठक में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सचिव पुष्पा सती, उप सचिव राधिका जोशी, संरक्षक आशा पंत, कल्पना जोशी, अनीता रावत, गीता साह, दीपा जोशी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें