फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सड़क किनारे से हटवाए मिट्टी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर ब्राइट एंड कॉर्नर से लोधिया तक सड़क पर मिट्टी के ढेर लगने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को एसडीएम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोनिवि के कर्मचारियों से जेसीबी मशीन द्वारा सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर हटवाए।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से नगर की मुख्य सड़कों के किनारे मिट्टी फेंकी जा रही थी। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ब्राइट एंड कॉर्नर से लेकर लोधिया तक सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगे होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसमें यह बताया था कि मिट्टी के ढेर लगे होने से सड़क संकरी होती जा रही है और दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया और एसडीएम विवेक राय ने लोनिवि के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान जेसीबी के जरिए ब्राइट एंड कॉर्नर, होटल मैनेजमेंट और लोधिया में सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर हटाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें