फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु और राजेश की मौत की हो उच्च स्तरीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के माध्यम से भेजे ज्ञापन में न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी निवासी हिमांशु धर्मशक्तू और जीआईसी सत्यों के छात्र राकेश कनवाल की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि दोनों की मौत के मामलों से पुलिस अभी तक पर्दा नहीं उठा सकी है। पुलिस अधिकारी केवल शक के आधार पर दोनों मामले में कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस द्वारा हिमांशु की मौत को लेकर पांच लोगों को बार-बार बुलाया जा रहा है, जिससे उनके परिजन व्यथित है। जबकि पांचों लोग हर परीक्षण के लिए तैयार हैं। वहीं जीआईसी सत्यों के छात्र राकेश कनवाल की मौत के नौ दिन बीत जाने के बाद भी कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि दोनों घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें