फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि खंड कार्यालयों में तालाबंदी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय ठेकेदार संघ का अधीक्षण अभियंता और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता के तबादले की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। लोनिवि के खंड कार्यालयों में शुक्रवार को भी तालाबंदी रही। ठेकेदारों ने निर्माण खंड कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। उन्होंने अधिकारियों का तबादला होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि दोनों अधिकारी कथित रूप से ठेकेदारों का उत्पीड़न कर रहे हैं। ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। पांच नवंबर को जिले के सभी ठेकेदारों की बैठक होगी। व्यापार मंडल नगर उपाध्यक्ष दीपेश जोशी ने आंदोलन को समर्थन दिया है। वहां संगठन के अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, सचिव पृथ्वीराज सिंह मटेला, दीवान आर्य, अमरनाथ सिंह, जयप्रकाश, भानु पांडे, जीवन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें