फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश जताया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं वन श्रमिक संघ ने वन विभाग पर पांच माह से वेतन नहीं दिए जाने और श्रमिकों के वेतन में भिन्नता रखने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय के आदेश के बाद भी 2006 से ग्रेड पे के एरियर का भुगतान नहीं करने को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। संघ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शासन-प्रशासन पर कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए न्यायालय जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पिछले 40 साल से वे लोग दैनिक श्रमिक का कार्य कर रहे हैं। श्रमिकों द्वारा अपने विनियमितीकरण और न्यूनतम वेतन की मांग कई बार शासन प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसकी वजह से श्रमिकों को अब न्यायालय की शरण में जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच माह से कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ रहा है।ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष बसंत वल्लभ पांडे, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी, महामंत्री त्रिलोचन भट्ट, नवीन चंद्र तिवारी, बालम सिंह, बहादुर सिंह, चंद्र मोहन जोशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें