फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ की तैनाती के साथ चिलियानौला और भिकियासैंण ने नगर निकाय का रूप लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आखिरकार चिलियानौला (रानीखेत) में नगरपालिका और भिकियासैंण में नगर पंचायत अस्तित्व में आ चुकी हैं। सोमवार को शासन ने इन दोनों नगर निकायों में अधिशासी अधिकारियों की तैनाती कर दी है। अधिशासी अधिकारियों की तैनाती के बाद अब वहां जल्द दफ्तर खुलने के साथ ही विकास के कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मालूम हो कि कांग्रेस सरकार ने करीब दो साल पहले रानीखेत से लगे चिलियानौला और भिकियासैंण में नगर पंचायत गठित करने की घोषणा की थी। कुछ समय बाद विधिवत अधिसूचना जारी होने के साथ ही वार्डों का गठन भी कर दिया गया था, लेकिन आज तक यह नगर निकाय वास्तव में अस्तित्व में नहीं आ सके हैं। दोनों जगह फिलहाल निकायों के दफ्तर भी नहीं खुले हैं और न ही वहां अधिशासी अधिकारियों की तैनाती हो सकी थी। जिससे नगर निकायों में शामिल क्षेत्रों में रास्तों आदि का निर्माण सहित अन्य विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे थे।

इधर सोमवार को शासन ने नवगठित नगरपालिका चिलियानौला और नगर पंचायत भिकियासैंण में अधिशासी अधिकारियों की तैनाती कर दी है। अधिशासी अधिकारियों की तैनाती के बाद अब जल्द ही दोनों स्थानों पर नगर निकायों के दफ्तर खुल जाने की उम्मीद है। यह माना जा रहा है कि इसके बाद दोनों निकायों के लिए अलग से बजट की मंजूरी भी हो जाएगी। जिससे यहां विकास कार्य शुरू हो सकेंगे। मालूम हो कि चिलियानौला और भिकियासैंण कस्बों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि नगर निकाय बनने के बाद यहां जन सुविधाएं तेजी से विकसित हो सकेंगी। यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य में नगर निकायों के चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होंगे। यह माना जा रहा है कि अब दोनों नए निकायों में भी अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के चुनाव अगले साल ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें