अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच की बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री भगवान कार्की की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष प्रेम शर्मा ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा। विनोद कुमार, बहादुर सिंह भंडारी को जिला उपाध्यक्ष, पवन कुमार पांडे और कमल कुमार को जिला मंत्री, लक्ष्मण सिंह बिष्ट को जिला मीडिया प्रभारी, सुभम वर्मा को सह मीडिया प्रभारी, संदीप पाठक को रानीखेत नगर अध्यक्ष, कैलाश बिष्ट तहसील संयोजक नियुक्त किया। इसके अलावा प्रकाश तिवारी, अरविंद बिष्ट, विमल बिष्ट जिला कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
मंच की युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शरद अग्रवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दीप जोशी को स्याही देवी मंडल अध्यक्ष, पीयूष भट्ट को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। नगर अध्यक्ष दीप सुंदर बिष्ट ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नीरज बिष्ट, दीपक बिष्ट को नगर उपाध्यक्ष, कल्पित रावत को नगर महामंत्री, सचिन डंगवाल को नगर मंत्री, कमल अधिकारी को नगर संयोजक, पंकज भंडारी को नगर सह संयोजक नियुक्त किया। संचालन जिला महामंत्री नमित कुमार शर्मा ने किया।