रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा ने अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। यहां मजखाली में हुई रायशुमारी बैठक में 11 लोगों ने इस पद के लिए ताल ठोकी। जिला निर्वाचन अधिकारी बलवीर घुनियाल ने मंडल अध्यक्षों, जिला प्रतिनिधियों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में गहन रायशुमारी की। अब नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे। वहीं से जिलाध्यक्ष पद का नाम तय होगा।
मजखाली में हुई बैठक में नए जिलाध्यक्ष को लेकर रायशुमारी बैठक हुई। बैठक में 11 लोगों ने दावेदारी ठोकी। जिला निर्वाचन अधिकारी बलवीर घुनियाल ने सभी लोगों ने गहन विचार विमर्श किया। इससे पहले नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। जिला सह चुनाव अधिकारी कुंवर सिह गोसाई ने पूरी चुनाव प्रक्रिया के बारे में अवगत किया। वहां पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, विनोद भार्गव, छावनी सभासद विनोद कुमार, ललित लटवाल, धर्मेंद्र बिष्ट, ज्योति शाह मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, दीप भगत, अरविंद बिष्ट, जगदीश अग्रवाल आदि थे।