फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण के लिए 1.17 करोड़ मंजूर

Sun, 27 Dec 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा गांव, मेरा सड़क योजना में सरकार ने अल्मोड़ा विधानसभा में 7.53 करोड़ लागत की दो सड़कें स्वीकृत कर दी हैं। 7.70 किमी लंबाई की इन सड़कों के लिए शासन ने प्रथम चरण में कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईएस) को 1.17 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि सरकार ने नाबार्ड योजना से हवालबाग ब्लॉक में 2.68 करोड़ लागत की धनारा-पाखुड़ा (3.5 किमी) और 4.84 करोड़ से  बाड़ेछीना-कुमौली (4.20 किमी) सड़कों को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में चालू वित्तीय वर्ष के लिए धनारा-पाखुड़ा सड़क निर्माण को 42 लाख और कुमौली सड़क बनाने को 75 लाख रुपये आरईएस को अवमुक्त कर दिए हैं। तिवारी ने बताया कि कार्यदायाी संस्था को निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने धनराशि जारी करने के लिए मुख्यमंत्री रावत का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें