फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 108 वर्षीय आमा को सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Thu, 29 Jan 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। चौखुटिया के ऊंचावाहन मासी निवासी 108 वर्षीय आमा शारदा देवी के निधन पर उनकी अंतिम यात्रा पूरे सम्मान और बैंड-बाजे के साथ निकाली गई। अंतिम यात्रा का यह दृश्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। तहसील क्षेत्र की सर्वाधिक आयु की महिला मानी जाने वाली शारदा देवी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गईं हैं। उनकी अंतिम यात्रा में आसपास के कई गांवों से ग्रामीण उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि आमा का सरल स्वभाव, अनुशासित जीवन लोगों को हमेशा प्रेरणा देता रहा। उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें