फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिव पुराण कथा का समापन

Thu, 29 Jan 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के बले मैवे गांव स्थित श्री रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा का भंडारे के साथ समापन हुआ। बृहस्पतिवार को कथा के अंतिम दिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। कथावाचक आचार्य दिनेश चंद्र पांडे ने भक्तों को अंतिम दिन की कथा सुनाई। कथा पूरी होने के बाद महिलाओं के गाए शिव भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वहां मुख्य यजमान हीरा सिंह मेहता, कैलाश नाथ गोस्वामी, गोविंद सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें