सड़क से नीचे पलटी 108 एंबुलेंस।
- फोटो : amar ujala
देहरादून से पिथौरागढ़ को जा रही एक 108 एंबुलेंस पनुवानौला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर पड़ी। गनीमत रही कि एक पेड़ से टकराने के बाद वह रुक गई। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। चालक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनुवानौला में उपचार किया गया जबकि गंभीर चोट के चलते दूसरे व्यक्ति को बेस अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि 108 का यह नया वाहन कैंप कंपनी का था।
108 सेवा की नई कंपनी कैंप का वाहन यूके07-2531 देहरादून से पिथौरागढ़ को जा रहा था। जिसे चालक सुनील चौहान चला रहा था। बाड़ेछीना के पास वन विभाग में कार्यरत गोपालराम नाम का व्यक्ति भी वाहन में सवार हो गया। इसी बीच कुछ आगे जाकर पनुवानौला के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर पड़ा। चालक सुनील चौहान ने बताया कि वाहन से कुछ आवाज भी आ रही थी। इसी बीच उसे भी नींद की झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर दिया गया। जबकि गोपालराम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बेस अस्पताल रेफर किया गया है।