फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रमड़ा में आयोजित शिविर में 1073 लोग हुए लाभान्वित

Mon, 19 Jan 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड हवालबाग की न्याय पंचायत रमड़ा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 1073 लोगों को विभिन्न विभागीय सेवाओं और योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में मिली कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा, पंचायतीराज, कृषि, उद्यान, विद्युत, पेयजल सहित विभिन्न विभागों ने जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया। वहां मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

162 लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। विकासखंड के न्याय पंचायत असगोली में जन जन की सरकार-जन जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1080 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। सोमवार को शिविर संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान 32 विभागों के अधिकारियों ने 229 शिकायतों में से 162 लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। लोगों को 131 प्रमाणपत्र भी निर्गत किए गए। इस शिविर में खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, तहसीलदार तितीक्षा जोशी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें