अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में शुक्रवार को सेवा, समर्पण एवं सुशासन कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगा। शिविर में 103 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें 96 का मौके पर निस्तारण किया गया।
शिविर में मौजूद विधायक महेश जीना ने अधिकारियों से पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने को कहा। डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण, प्रमाण पत्र बनाए और अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई। 469 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। वहां दायित्वधारी महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) दीपक सिंह, उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद